बरसठी से निर्विरोध नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अनीता सुरेंद्र शुक्ला ने लिया पद एवम् गोपनीयता का शपथ


रिपोर्ट- इंद्रेश तिवारी

बरसठी (जौनपुर) - नवनिर्वाचित निर्विरोध ब्लाक प्रमुख अनीता सुरेंद्र शुक्ला को बरसठी सभागार मे  तहसीलदार मड़ियाहूं सुदर्शन राम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे बरसठी के पूर्व विधायक व वर्तमान में भदोही जिले के प्रतिनिधि कर रहे रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने अनीता सुरेंद्र शुक्ला को बुके देकर सम्मानित किया।

शपथ लेने के बाद ब्लाक प्रमुख अनीता सुरेंद्र शुक्ला व बरसठी ब्लॉक के बीडीओ राजन राय ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य को शपथ दिलाई। 

विकासखंड परिसर में आज ब्लाक प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रविंद्र नाथ त्रिपाठी विधायक भदोही व तहसीलदार सुदर्शन कुमार बीडीओ राजन राय उपजिलाधिकारी मंगलेश दुबे क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय व ब्लाक परिसर में क्षेत्र के समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

अनीता शुक्ला पत्नी सुरेंद्र शुक्ला ने बरसठी विकासखंड पर शपथ ली उन्होंने कहा कि जो विकास नहीं हुआ है वह हम पूर्ण रूप से विकास करेंगे और क्षेत्र के जनता के मान सम्मान में कमी नहीं आने दूंगी, जिस प्रकार जनता और क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हमें चुने हैं तो उनके विश्वास पर पूरी तरह से मैं कार्य करूंगी।


इस अवसर पर रवि शुक्ला, अनिल शुक्ला, मयंक शुक्ला, पंकज शुक्ला, राजित  राम शुक्ला, संतोष मिश्र, इंद्रेश तिवारी, जेपी मिश्र, विशाल शुक्ल, धीरेंद्र शुक्ला, नागेश शुक्ला, के पी मिश्रा,  यादवेंद्र शुक्ला, अशोक दुबे, ब्रह्मदेव तिवारी प्रधान परियत रहीस अहमद प्रधान पदुमपुर संजय कुमार सचिन  त्रिपाठी सहित क्षेत्र के सभी गणमान्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ