यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2019 परीक्षा परिणाम- गोपालगंज के प्रदीप सिंह समेत बिहार के तीन और छात्रों ने मारी बाजी।


यूपीएससी सिविल सर्विसेस मेन्स 2019 परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया। प्रदीप सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया है। वहीं जतिन किशोर और प्रतिभा वर्मा ने दूसरा एवम तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यूपीएससी परीक्षा में इस बार भी बिहार के बच्चों ने ही बाजी मारी हैं।

भागलपुर के अनुपम कि सिविल सेवा परीक्षा में 19वीं रैंक आयी है। अनुपम ने दिल्ली आईआईटी से केमिकल इंजीनियरिंग की है। अनुपम ने दूसरी बार में सिविल सेवा परीक्षा पास की है। अनुपम कहते है कि इससे पहले उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा बिना किसी तैयारी के दी थी। इस बार उन्हें अपने सफल होने पर पूर्ण विश्वास था। अनुपम ने वर्ष 2012 में सेंट जोसफ स्कूल से 10वी कक्षा पास की है। 2012 में अनुपम का नाम देश की टॉपर लिस्ट में दूसरे नम्बर पर आया था। अनुपम की पिता अनुपम की सफलता से बहुत खुश है। उनके पिता एक कारोबारी है। अनुपम के पिता बताते है कि वो भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़े हुए है। उनका भी सपना सिविल सर्विसेज में आने का था लेकिन वो परीक्षा पास नही कर पाए।

बिहार के गोपालगंज निवासी प्रदीप सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 26वी रैंक प्राप्त की है। प्रदीप अभी मध्यप्रदेश में रह रहे है। प्रदीप इससे पहले भी सिविल सेवा परीक्षा पास कर चुके है।
 
समस्तीपुर में रहने वाले सत्यम ने इस बार कि सिविल सेवा परीक्षा में 169 रैंक हासिल की है। 

बिहार के बक्सर जिले में रहने वाले अंशुमन राज ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 107वां स्थान प्राप्त किया है। उन्हें यह सफलता तीसरी बार में मिली है। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय बक्सर से की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ