पाकिस्तान ने जारी किया विवादित नक्शा, भारत के महत्वपूर्ण हिस्सो को बताया पाकिस्तान का हिस्सा


पाकिस्तान ने भी अब नेपाल कि राह पर चलते हुए एक विवादित नक्शा जारी किया है। इस विवादित नक्शे में पाकिस्तान ने भारत के कई क्षेत्रों को अपने देश के नक्शे में जोड़ कर दिखाया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बैठक के दौरान यह विवादित नक्शे को जारी किया। इस नक्शे में भारत के महत्वपूर्ण हिस्से जम्मू कश्मीर के साथ-साथ गुजरात के जूनागढ़ को भी पाकिस्तान का हिस्सा बताया है।

इमरान खान ने नया विवादित नक्शा पास करते हुए इसे पकिस्तान का ऐतिहासिक दिन बताया। इमरान ने इस दौरान कश्मीर में एक बार फिर जनमत कि मांग करते हुए कहा कि कश्मीर मसले का हल वही है जो यूएन द्वारा तय हुआ है।

नेपाल भी इस तरह कि गुस्ताखी पहले कर चुका है। नेपाल ने अपने नए नक्शे को अपनी कैबिनट में पेश किया था और   उसे नेपाल कि संसद ने उस नक्शे को पास कर दिया था। नेपाल द्वारा पास किये गए विवादित नक्शे में भारत के अहम हिस्से लिपु लेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल ने अपने हिस्से में दिखाया। भारत ने इसका घोर विरोध किया और नेपाल को डिप्लोमेटिक लेटर थमा दिया।

भारत ने पाकिस्तान द्वारा पेश किये गए विवादित नक्शे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह नक्शा पाकिस्तान कि राजनीतिक मूर्खता कि कवायद है, भारत के केंद्र शासित प्रदेशों पर अपना दावा करना पाकिस्तान कि बेवकूफी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ