मछलीशहर के ग्राम पौहा में अनुज सिंह की स्मृति में समारोह हुआ। पांच मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह मिले।
मछलीशहर: ब्रह्मलीन अनुज सिंह सुपुत्र योगेंद्र सिंह, ग्राम पौहा की स्मृति में आज मेधावी छात्र सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बी पी सरोज, मा. पूर्व सांसद, लोक सभा , मछली शहर, विशिष्ट अतिथि अजय कुमार त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, डॉ. अजय कुमार सिंह, अध्यक्ष, भूमि विकास बैंक, डॉ. राकेश मिश्रा, वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि बी पी सरोज, पूर्व सांसद ने ग्राम पौहा के कक्षा 12 वीं, 10 वीं एवं 5 वीं के छात्रों को पुरस्कृत एवं सम्मानित करते हुए कहा कि समाजसेवी योगेन्द्र सिंह द्वारा अपने प्रिय पुत्र के यादगार में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का यह अत्यंत सराहनीय कार्य किया जा रहा है । उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी मेधावी छात्र अपने जीवन में इसी तरह नित नए प्रतिमान स्थापित करें । अजय कुमार त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र मेहनत से पढ़ाई करें और अपने जीवन में सफलता के मुकाम हासिल करें । डॉ. अजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन से छात्रों को प्रेरित किया और समाजसेवी योगेन्द्र सिंह द्वारा किये जा रहे इस मार्मिक कार्यक्रम की अत्यंत सराहना की । इस अवसर पर भारतीय जानता पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव मिश्र उपस्थित रहे । कार्यक्रम में समाज सेवी योगेन्द्र सिंह की तरफ़ से कक्षा बारहवीं के छात्र अनमोल यादव , पिंकी तिवारी, कक्षा दसवीं के छात्रा खुशी, अमन शुक्ला तथा प्राथमिक पाठशाला पौहा की कक्षा पांचवीं की छात्रा अंशिका को नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया । इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, कबड्डी खिलाड़ी, इंद्रेश तिवारी, सरपंच गोहका एवं भाजपा नेता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी/ जौनपुर


0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।