ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

माता-पिता के स्मृति में बाटा जरूरतमंदों में कंबल



जौनपुर के गोहका गांव में इंद्रेश तिवारी ने माता-पिता की स्मृति में कंबल वितरण कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई लोगों ने बांटे कंबल।

मछली शहर (जौनपुर)....क्षेत्र के गोहका गांव निवासी भाजपा नेता व सरपंच इंद्रेश तिवारी के आवास पर मंगलवार को उनके पिता केशवराम तिवारी और माता बैजन्ती देवी की स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।विदित हो कि दो महीने के अंदर पहले माता जी एवं उसके बाद पिता जी पंचतत्व में विलीन हो गए।भाजपा के मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और असहाय लोगों की मदद करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए ऐसे प्रयास सराहनीय हैं।पूर्व सांसद धनंजय सिंह,भाजपा नेता मनोज सिंह और प्रबंधक अशोक दुबे ने भी अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।




कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंच कर श्रद्धा -  सुमन अर्पित किया।कार्यक्रम के अंत में जगद्गुरु रामभद्राचार्य के सोशल मीडिया प्रमुख व पौत्र आशीष तिवारी ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, महामंत्री संतोष मिश्रा,विधानसभा प्रभारी राकेश शुक्ल, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, प्रमोद सिंह, आलोक सिंह, रमेश दुबे, राजकुमार तिवारी,भाज नेता संजय मौर्य,ग्राम प्रधान राजेंद्र बिंद,प्रधान सूबेदार और प्रबंधक मुकेश तिवारी,सूरज तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी/ जौनपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ