ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

UP में 35 IPS अधिकारियों का तबादला, चारू निगम को PAC और ममता रानी को CID की जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट


UP में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, चारू निगम को PAC और ममता रानी को CID की नई जिम्मेदारी मिली।

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सूची में चारू निगम, ममता रानी चौधरी, श्रवण कुमार, प्रमोद कुमार और रवि शंकर समेत कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के कई डीसीपी को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

चारू निगम को 479वीं वाहिनी PAC की कमान

सरकार की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक एसपी यूपी-112 चारू निगम को अब 479वीं वाहिनी पीएसी का सेना नायक बनाया गया है। उनके स्थानांतरण के साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात श्रवण कुमार को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। वहीं वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी प्रमोद कुमार को एसपी साइबर मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

गौतमबुद्ध नगर में डीसीपी रवि शंकर का भी तबादला किया गया है। उन्हें दूसरी वाहिनी पीएसी में सेनानायक बनाया गया है।

आगरा, प्रयागराज और नोएडा में भी बदलाव

आगरा में डीसीपी अतुल शर्मा सेकंड का तबादला प्रयागराज किया गया है। वहीं कानपुर के डीसीपी रविंद्र कुमार को आगरा में डीसीपी की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रयागराज के डीसीपी नीरज पांडेय को अब इसी जिले में एसपी हेडक्वार्टर बनाया गया है। वहीं लखनऊ की डीसीपी ममता रानी चौधरी को सीआईडी का एसपी बनाया गया है।

नोएडा के डीसीपी साद मियां खां को आगरा में डीसीपी बनाया गया है। इसके अलावा आगरा के डीसीपी सैय्यद अली अब्बास को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी की जिम्मेदारी दी गई है।

कई अधिकारियों को जिलों में नई जिम्मेदारी

तबादला सूची में वाराणसी की एडीसीपी श्रुति श्रीवास्तव को प्रयागराज भेजा गया है। पीलीभीत के एडिशनल एसपी विक्रम दहिया को चंदौली की जिम्मेदारी मिली है।

एसपी जौनपुर नगर आयुष श्रीवास्तव को एसपी उन्नाव नगर बनाया गया है। वहीं फिरोजाबाद में सहायक पुलिस अधीक्षक राजेश गुनावत को एडीसीपी वाराणसी बनाया गया है।

चंदौली के एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर को एसपी सिटी जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

आईपीएस देवेश चतुर्वेदी को सहायक पुलिस अधीक्षक अयोध्या से एडिशनल एसपी अंबेडकर की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी को खीरी से एडिशनल एसपी बाराबंकी बनाया गया है।

सुमित सुधाकर रामटेके को कानपुर से एडिशनल एसपी संभल भेजा गया है। वहीं अरीबा नोमान को झांसी से एडीसीपी कानपुर नगर की जिम्मेदारी मिली है।

मनोज कुमार यादव को सहारनपुर से आगरा भेजा गया है। ट्रेनिंग डायरेक्ट्रेट लखनऊ में एडिशनल एसपी रिजुल को गाजियाबाद भेजा गया है। गौतम राय को सहायक पुलिस अधीक्षक बिजनौर से एडिशनल एसपी बिजनौर बनाया गया है।

कपिल देव सिंह बने लखनऊ के DCP ट्रैफिक

बांदा में सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक को सोनभद्र में एडिशनल एसपी बनाया गया है। एसपी सीआईडी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ में डीसीपी की जिम्मेदारी दी गई है।

कानपुर में डीसीपी कपिल देव सिंह का तबादला लखनऊ किया गया है, जहां उन्हें डीसीपी ट्रैफिक बनाया गया है। एसपी गोरखपुर ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को आगरा में डीसीपी बनाया गया है।

एसपी अयोध्या बलवंत चौधरी को डीसीपी गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी इटावा अभय नाथ त्रिपाठी को कानपुर भेजा गया है। वहीं डीसीपी कानपुर राजेश पांडेय को डीसीपी वाराणसी बनाया गया है।




UP-112 और PAC में भी नई तैनाती

एसडीआरएफ में एसपी हरेंद्र यादव को एसपी यूपी-112 बनाया गया है। एसपी संभल कुलदीप सिंह को 43वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा एसपी हापुड़ विनीत भटनागर को डीसीपी वाराणसी बनाया गया है। इस तरह जारी सूची में पुलिस कमिश्नरेट, जिलों, सीआईडी, साइबर मुख्यालय, पीएसी और यूपी-112 समेत अलग-अलग पदों पर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।



साभार: मीडिया रिपोर्ट्स 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ