ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

शान्वी मिश्रा ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में जीता द्वितीय पुरस्कार



शान्वी मिश्रा ने मछलीशहर में विकास खण्ड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर शील्ड और प्रशस्ति-पत्र जीता।

मछली शहर ​(जौनपुर) फौजदार इण्टर कॉलेज, मछलीशहर में आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में सार्वजनिक इण्टर कॉलेज, गोहका (जौनपुर) की कक्षा 7 की मेधावी छात्रा शान्वी बालकृष्ण मिश्रा ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता आयोजकों द्वारा छात्रा को शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
​छात्रा की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक श्री मुकेश चंद्र तिवारी एवं प्रधानाचार्य श्री यादवेन्द्र दत्त तिवारी ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कला अध्यापक श्री शैलेन्द्र कुमार पांडे जी सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा को शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी/ जौनपुर 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ