ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

'चौरा माता मंदिर' का पर्यटन विभाग करेगा संवर्धन एवं सुंदरीकरण, खजुरहट गांव में स्थित उक्त मंदिर परिसर 1करोड़ से किया जायेगा विकसित



चौरा माता मंदिर के विकास को 1 करोड़ रुपये की मंजूरी, पर्यटन विभाग बहुउद्देशीय हॉल और आधुनिक सुविधाएं विकसित करेगा।

मछलीशहर।  ग्रामसभा खजुरहट में स्थित प्रसिद्ध "चौरा माता मंदिर" का  पर्यटन विभाग द्वारा संवर्धन एवं सुंदरीकरण कार्य करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपये देने  की वित्तीय सहमति प्रदान की गई है। धन आवंटित होते ही कार्य शुरू किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा की नेत्री अनिता रावत ने बताया कि उनके पत्र को संज्ञान में लेकर शासन ने इस योजना को स्वीकृत किया है।इसके अंतर्गत होने वाले प्रमुख विकास कार्य  में बहुउद्देशीय हॉल का श्रद्धालुओं की सुविधानुसार  निर्माण कराया जाएगा । पूरे परिसर में आधुनिक लाइटिंग की के जरिए प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी । आधुनिक सुलभ शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही शुद्ध पीने के पानी का उत्तम प्रबंध होगा। आधुनिक साइनेज आधारित क्यूँ आर कोड सूचना बोर्ड लगेगा।

श्रद्धालुओं के बैठने की उत्तम व्यवस्था, परिसर को सुंदर और हरा-भरा बनाने का कार्य योजना में शामिल है। इस धार्मिक स्थल के कायाकल्प के लिए अनीता रावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह  का हृदय से आभार प्रकट किया है। 




उनका कहना है कि क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और जन-सुविधाओं का संवर्धन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से इस पावन सौगात के लिए प्रदेश सरकार को हार्दिक बधाई दी है।


रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी/ जौनपुर 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ