20 दिन के अनशन के बाद अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई गई है, लेकिन लंबे उपवास के कारण उनके ब्लड पैरामीटर में बदलाव दर्ज किए गए हैं। डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।
अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन, हालत स्थिर
जंतर-मंतर पर 20 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को शनिवार (18 जुलाई) को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी सेहत लगातार बिगड़ने के बाद यह कदम उठाया गया। भर्ती के करीब 24 घंटे बाद रविवार (19 जुलाई) को अस्पताल की ओर से हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया।
बुलेटिन के अनुसार, सोनम वांगचुक की स्थिति फिलहाल स्थिर है। उन्हें VMMC और सफदरजंग अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है। अस्पताल ने बताया कि उनके Vital Parameters स्थिर हैं, हालांकि Blood Parameters में मामूली बदलाव देखे गए हैं।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रख रही है लगातार निगरानी
अस्पताल के अनुसार, लंबे समय तक उपवास करने से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए सोनम वांगचुक को विशेषज्ञों की मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम की निगरानी में रखा गया है। उनका उद्देश्य स्वास्थ्य में किसी भी संभावित जटिलता की समय रहते पहचान कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना है।
हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि VMMC-सफदरजंग अस्पताल और AIIMS के डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी 24 घंटे क्लिनिकल मॉनिटरिंग जरूरी है ताकि किसी भी संभावित Complication का समय पर इलाज किया जा सके। साथ ही उनके Blood Parameters और Clinical Status पर लगातार नजर रखी जा रही है।
20 दिन से चल रहा था अनशन
सोनम वांगचुक लगातार 20 दिनों से भूख हड़ताल पर थे और उनकी तबीयत लगातार खराब होती जा रही थी। शनिवार को उनका अनशन 21वें दिन में पहुंच गया था। इसी दौरान सुबह दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पहुंची और उन्हें वहां से सफदरजंग अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
पुलिस ने इस कार्रवाई के पीछे उनकी बिगड़ती सेहत और दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया। इस दौरान जंतर-मंतर पर हंगामे की स्थिति भी बनी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर खाली करने का निर्देश भी दिया।
अभिजीत दिपके ने भी किया भूख हड़ताल का ऐलान
सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस पर मारपीट और गालियां देने के गंभीर आरोप लगाए।
अभिजीत दिपके ने यह भी घोषणा की कि वह शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग करेंगे।
साभार: मीडिया रिपोर्ट्स



0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।