ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

दम तोड़ रही सरकार की प्रमुख योजनाएं, सहकारी समिति परिसर में सड़ रहा ट्रैक्टर....



जौनपुर की बी-पैक्स समिति चकदूबान में सरकारी ट्रैक्टर 5 साल से जर्जर पड़ा है। किसानों को अब तक इसका लाभ नहीं मिल सका।

पिछले 5 वर्ष  से समिति परिसर में पड़ा जर्जर ट्रैक्टर, जिम्मेदार मौन 
किसानों के हित के लिए लगभग 8 वर्ष पहले समिति पर आया था ट्रैक्टर

मछली शहर (जौनपुर)..... सरकार सहकारी समितियों को जहां बहुउद्देशीय बनाकर किसानों के हित में आमूल चूल परिवर्तन करना चाहती है वहीं संबंधित विभागीय लापरवाही से समितियों के अच्छे दिन पर ग्रहण लगता दिख रहा है।ताजा मामला मछली शहर क्षेत्र में स्थित बी पैक्स समिति चकदूबान का है, जहां पर लगभग 5 वर्ष पहले किसानों के जुताई - बोआई के लिए सरकार द्वारा समिति पर ट्रैक्टर उपलब्ध कराया गया था, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते आज तक इसका लाभ किसानों को नहीं मिल पाया।यह ट्रैक्टर समिति परिसर में ही पड़े -पड़े सड़ रहा है।समिति के वर्तमान अध्यक्ष इंद्रेश तिवारी ने बताया कि मेरा कार्यकाल शुरू होने से  पहले से जर्जर अवस्था में समिति परिसर में खड़ी कर दी गई।जिसके संबंध में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, परंतु इस जनहित के मामले में अधिकारियों से निराशा ही हाथ लगी।आज भी ट्रैक्टर खुले आसमान के नीचे जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि इस ट्रैक्टर का लाभ केवल पूर्ववर्ती समिति से संबंधित लोगों ने लिया और जब ट्रैक्टर जर्जर अवस्था में आ गया तो यहां खड़ी कर दिया गया।



इसका लाभ आज तक कभी न्याय पंचायत के किसान नहीं ले सके। जहां एक ओर लाखों रूपये की सरकारी संपत्ति जर्जर अवस्था में है वहीं दूसरी ओर विभाग के प्रभारी अपर जिला सहकारी अधिकारी बद्री प्रसाद ने बताया कि इस मामले की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है।विडम्बना यही है कि सरकार से वेतन लेने वाले संबंधित अधिकारियों को सरकार की सम्पत्ति नष्ट होने की जानकारी ही नहीं है।विभाग के इस लापरवाही से किसानों में रोष है। जहां सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस अपनाने की बात करती है वही जमीन पर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।


ब्यूरो जौनपुर की रिपोर्ट- इंद्रेश तिवारी 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ