ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

प्रदर्शन के बीच बर्गर खाते दिखे CJP प्रवक्ता, वायरल वीडियो के बाद पार्टी ने लिया सख्त एक्शन


जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच वायरल बर्गर वीडियो के बाद CJP ने प्रवक्ता विजेता दहिया को पद और जिम्मेदारियों से हटा दिया।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को हुए प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता विजेता दहिया का बर्गर खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पार्टी ने इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए उनके व्यवहार को असंवेदनशील बताया और तत्काल प्रभाव से उन्हें प्रवक्ता पद समेत सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से हटा दिया। इसी दिन प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव भी देखने को मिला।

प्रदर्शन के बीच वायरल हुआ वीडियो, पार्टी ने की कार्रवाई

दिल्ली में संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा संसद भवन मार्च निकाला गया। इसी दौरान पार्टी के प्रवक्ता विजेता दहिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वह प्रदर्शन के बीच बर्गर खाते हुए दिखाई दिए। वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पार्टी ने इस पर संज्ञान लिया और उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया।

CJP ने कहा- व्यवहार आंदोलन के मूल्यों के खिलाफ

कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर जारी बयान में कहा कि वह विजेता दहिया के व्यवहार की कड़ी निंदा करती है। पार्टी के अनुसार, जिस समय शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी और संगठन के कार्यकर्ता पुलिस की कार्रवाई का सामना कर रहे थे, उस दौरान इस तरह का व्यवहार बेहद असंवेदनशील था।

पार्टी ने अपने बयान में कहा कि ऐसा आचरण आंदोलन के मूल्यों और सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। इसी कारण विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाने के साथ-साथ उनकी सभी आधिकारिक जिम्मेदारियां भी समाप्त कर दी गई हैं।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बढ़ा तनाव

पेपल लीक के मुद्दे को लेकर CJP के कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन प्रदर्शन की शुरुआत शांतिपूर्ण ढंग से हुई, लेकिन बाद में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने प्रदर्शन स्थल खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी वहां से हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और बल प्रयोग भी किया।

जेपी नड्डा से दो बार हुई प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

इसी दिन CJP के प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बीच दो बार बैठक भी हुई। पहली मुलाकात करीब 11:50 बजे हुई, जिसमें प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों पर चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने उनसे पूछा कि क्या वे अपनी मांगों की लिखित सूची साथ लाए हैं।


इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लिखित रूप में तैयार किया और शाम करीब 4 बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को ज्ञापन सौंप दिया।


साभार: मीडिया रिपोर्ट्स

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ