ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

मशहूर बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर पर चला बुलडोजर! गुरुग्राम में अवैध कब्जे पर हुआ बड़ा एक्शन


गुरुग्राम में एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला। वीडियो वायरल.

​बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह इन दिनों अपनी किसी फिल्म नहीं, बल्कि अपने घर को लेकर सुर्खियों में हैं। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित पॉश इलाके डीएलएफ फेज-3 में उनके घर के बाहर किए गए अवैध निर्माण (पार्किंग एरिया) पर शुक्रवार को जिला नगर योजनाकार (DTP) ने बुलडोजर चला दिया है। कार्रवाई के दौरान एक्टर मौके पर ही मौजूद थे और उन्होंने प्रशासन के साथ शांतिपूर्वक बात करते हुए कहा कि, "घर सुरक्षित है, वो ज्यादा जरूरी है।" इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गुरुग्राम के पॉश इलाके में चला बुलडोजर

​टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट की जांच में सामने आया था कि चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर कुछ हिस्सों पर गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से पार्किंग एरिया शामिल था। यह निर्माण नियमों का सीधा उल्लंघन था। इसके बाद डीटीपी (DTP) की टास्क फोर्स टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची और अवैध कब्जे को जमींदोज कर दिया गया।

प्रशासन ने पहले ही भेज दिया था नोटिस

​जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की यह कार्रवाई अचानक या बिना किसी पूर्व सूचना के नहीं की गई है। गुरुग्राम प्रशासन ने गैर-कानूनी निर्माण को लेकर पहले ही एक्टर को नोटिस जारी किए थे। जब तय समय सीमा के भीतर उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला या निर्माण नहीं हटाया गया, तो मजबूरी में डीटीपी की टीम को बुलडोजर की कार्रवाई करनी पड़ी।



वायरल वीडियो में एक्टर का कैसा था रिएक्शन?

​सोशल मीडिया पर 'ग्रेटर नोएडा वेस्ट' के ऑफिशियल अकाउंट द्वारा शेयर किए गए वीडियो में पूरी कार्रवाई साफ नजर आ रही है। आमतौर पर ऐसी कार्रवाई के दौरान लोगों का गुस्सा देखने को मिलता है, लेकिन चंद्रचूड़ सिंह DTP स्टाफ के साथ बेहद शांति से बात करते दिखे। सफेद टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए एक्टर ने अधिकारियों से हाथ मिलाया और राहत की सांस लेते हुए कहा, "घर सुरक्षित है, यही ज्यादा जरूरी है।" जिस पर वहां मौजूद अधिकारियों ने भी सहमति जताते हुए कहा कि हां, सब सुरक्षित है।



साभार: मीडिया रिपोर्ट्स

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ