जौनपुर के अनुज सिंह ने NEET 2026 में 684 अंक और देशभर में 218वीं रैंक हासिल की, कमला हॉस्पिटल परिवार ने किया सम्मानित।
ऑनलाइन क्लासेज व कड़ी मेहनत से रचा कीर्तिमान, क्षेत्र के विशुनपुर बरहता गांव में जश्न का माहौल।
मछली शहर जौनपुर। स्थानीय कोतवाली मछली शहर क्षेत्र के विशुनपुर बरहता गांव निवासी महेंद्र कुमार सिंह प्रवक्ता के होनहार पुत्र अनुज सिंह ने नीट परीक्षा में पूरे देश में 218 वा स्थान प्राप्त कर पूरे जनपद में अपने प्रतिभा को रेखांकित किया है।अनुज सिंह ने नीट परीक्षा 2026 में कुल 684 अंक प्राप्त करने में सफल रहे है ।इस सफलता पर उनके निज आवास पर लोगों का बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।अनुज के चाचा विपिन सिंह नगर स्थित कमला हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में कार्यरत है।अनुज की इस सफलता पर उनका पूरा स्टाफ गदगद है। कमला हास्पिटल के सी एम डी डाक्टर मोहम्मद अरशद, कमला हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ. आर. बी. चौहान , समाजसेवी पप्पू सिद्दीकी, कमला हास्पिटल मैनेजर संजय कुमार सिंह एवं समस्त स्टाफ द्वारा होनहार बालक अनुज सिंह को अंग वस्त्र , मोमेंटम एवं फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।अनुज सिंह ने इस सफलता का श्रेय अपनी माता नीलम सिंह, पिता महेंद्र सिंह , चाचा विपिन सिंह के साथ -साथ अपनी मेहनत को दिया है। अनुज सिंह
ने कहा कि निरंतर किया गया प्रयास , एक दिन परिणाम में अवश्य बदलता है।
रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी/ जौनपुर


0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।