ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

'परिवार को सच बताने से आसान था मर्डर...', केतन हत्याकांड में मंगेतर सिया के खौफनाक खुलासे से सनसनी!


पुणे केतन मर्डर केस: मंगेतर सिया ने कहा- 'अफेयर बताने से आसान हत्या थी'। साहिल से 10 घंटे पूछताछ। 

​पुणे के बहुचर्चित रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है। मुख्य आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल ने पुलिस के सामने खौफनाक कबूलनामा देते हुए कहा है कि परिवार को अपने अफेयर के बारे में बताने से ज्यादा आसान उसे केतन की हत्या करना लगा। इस मामले में लोनावला पुलिस ने आरोपी चेतन की बाइक और कपड़े जब्त कर लिए हैं। वहीं, सिया के भाई साहिल से हुई 10 घंटे की कड़ी पूछताछ में पता चला है कि सिया और चेतन की लव स्टोरी 2024 के एक क्रिकेट मैच से शुरू हुई थी। केस की गंभीरता को देखते हुए अब वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को सरकारी वकील नियुक्त कर दिया गया है।

2024 का क्रिकेट मैच और 238 घंटे की सीक्रेट बातचीत

​सिया के भाई साहिल ने पुलिस को बताया कि सिया और मुख्य आरोपी चेतन की पहली मुलाकात 2024 में एक क्रिकेट मैच के दौरान उसी के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेज दिए हैं। कॉल डिटेल्स से यह बड़ा खुलासा हुआ है कि जनवरी 2026 से अब तक दोनों के बीच 2,000 से ज्यादा बार फोन पर बात हुई है। दोनों ने आपस में लगभग 238 घंटे बिताए। पुलिस अब डिलीट किए गए चैट्स के जरिए हत्या की पूरी टाइमलाइन समझने की कोशिश कर रही है।

क्राइम सीन के सबूत बरामद, 6 टीमें कर रहीं जांच

​लोनावला ग्रामीण पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस ने चेतन चौधरी की वह टू-व्हीलर (बाइक) जब्त कर ली है, जिससे उसने पुणे से लोहागढ़ किले तक का सफर तय किया था। वारदात के दिन (18 जून) चेतन द्वारा पहनी गई हुडी और हेडफोन को भी कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने और किसी तीसरे बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता का पता लगाने के लिए 6 विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो सिया के माता-पिता और भाई से लगातार पूछताछ कर रही हैं।

केस में उज्ज्वल निकम की एंट्री, कस रहा कानूनी शिकंजा

​बेटे की हत्या के बाद इंसाफ की गुहार लगाते हुए मृतक केतन अग्रवाल के माता-पिता ने मंत्रालय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। परिजनों ने मामले की जांच एसआईटी (SIT) को सौंपने की मांग की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई की और देश के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को इस केस के लिए विशेष सरकारी अभियोजक (Special Public Prosecutor) नियुक्त कर दिया है। इससे अब कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा और कड़ा होना तय माना जा रहा है।


साभार: मीडिया रिपोर्ट्स / टीवी9

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ