PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

Cyber Fraud with Woman SI: लखनऊ की महिला दरोगा का मोबाइल हुआ हैक, खाते से उड़ गए 1.64 लाख रुपये


लखनऊ में महिला दरोगा साइबर ठगी का शिकार, मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.64 लाख रुपये उड़ाए गए, जांच शुरू।

लखनऊ में साइबर अपराधियों ने इस बार पुलिस विभाग को ही निशाना बना लिया। बीकेटी महिला थाने में तैनात एक महिला दरोगा का मोबाइल कथित रूप से हैक कर लिया गया, जिसके बाद उनके बैंक खातों से 1.64 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता को शुरुआत में लगा कि मोबाइल ऑटो अपडेट हो रहा है, लेकिन बाद में पता चला कि फोन फॉर्मेट हो चुका है और खाते से रकम ट्रांसफर कर दी गई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऑटो अपडेट समझती रहीं महिला दरोगा, मोबाइल हुआ फॉर्मेट

जानकारी के मुताबिक, महिला उप निरीक्षक 4 जून को दोपहर करीब 1:45 बजे अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थीं। इसी दौरान उनका फोन अचानक ऑटो अपडेट होने लगा। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह सामान्य सिस्टम अपडेट प्रक्रिया है, लेकिन यह सिलसिला करीब एक घंटे तक चलता रहा। बाद में फोन दोबारा चालू होने पर उन्हें पता चला कि मोबाइल अपडेट नहीं बल्कि पूरी तरह फॉर्मेट हो चुका है।

फोन चालू होने के बाद जब उन्होंने बैंक खातों की जानकारी देखी तो उनके होश उड़ गए। बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 99 हजार रुपये और भारतीय स्टेट बैंक खाते से 65 हजार रुपये निकल चुके थे। पीड़िता ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी।

गूगल पे और बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर हुई रकम

जांच में सामने आया कि साइबर ठगों ने रकम अलग-अलग माध्यमों से ट्रांसफर की। करीब 65 हजार रुपये गूगल पे के जरिए निकाले गए, जबकि 99 हजार रुपये शुभम भारती और आकाश कुमार नाम के खातों में ट्रांसफर किए गए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने संबंधित खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी।

हालांकि, जांच के दौरान पता चला कि 99 हजार रुपये शुभम भारती के खाते में पहुंचने के बाद वृंदावन योजना स्थित एक्सिस बैंक शाखा से चेक के माध्यम से निकाल लिए गए। इसके बाद पुलिस ने लेनदेन से जुड़े सभी तकनीकी और बैंकिंग रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस विभाग में भी बढ़ी साइबर ठगी की चिंता

इस घटना के बाद पुलिस विभाग में भी साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। आम लोगों को लगातार साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी जाती रही है, लेकिन अब पुलिस अधिकारी के साथ हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खासतौर पर मोबाइल हैकिंग और बैंकिंग फ्रॉड के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पीड़ित महिला दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है और ट्रांजैक्शन से जुड़े खातों की डिटेल जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ