ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग ही विकसित हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है: डा. अर्चना गुप्ता



मोदी और नायब सरकार सर्व समाज को साथ लेकर विकास की राह पर आगे बढ़ रही है: डा. अर्चन गुप्ता

भाजपा के जनप्रतिनिधि सत्ता को सेवा का अवसर मानते हैं:डा. अर्चना गुप्ता

गोल्फ कोर्स रोड पर आयोजित सर्व समाज सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत


गुरुग्राम के सर्व समाज सम्मेलन में डॉ. अर्चना गुप्ता ने सामाजिक समरसता, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर दिया।

गुरुग्राम, 20 जून। गोल्फ कोर्स रोड पर सर्व समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि सत्ता को शासन का साधन नहीं, बल्कि सेवा का अवसर मानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं को देश का “प्रधान सेवक” कहते हैं और उसी भावना के साथ देश के गरीब, किसान, युवा, महिलाओं एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अनेक ऐसी योजनाएं लागू की हैं, जिनसे करोड़ों लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है और गरीबों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिला है।

कार्यक्रम के संयोजक पार्षद नारायण भड़ाना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सभी समाजों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने सर्व समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, उत्थान एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर डा. अर्चना गुप्ता ने पार्षद नारायण भड़ाना की भव्य कार्यक्रम के आयोेजन के लिए प्रशंसा भी की। 




भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पदचिन्हों पर चलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा लागू की गई विभिन्न जनहितकारी योजनाएं समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है तथा उनके आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी में वृद्धि हुई है।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि गुरुग्राम आज देश के सबसे उन्नत और विकसित शहरों में शामिल है। यहां उद्योग, व्यापार और आईटी क्षेत्र के विस्तार के कारण देश के विभिन्न राज्यों से लाखों लोग रोजगार की तलाश में आते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की विकास यात्रा में दूसरे प्रदेशों से आए लोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में समाज का दायित्व है कि वह सभी वर्गों और सभी प्रदेशों से आए लोगों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का भाव रखे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा की विचारधारा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” पर आधारित है। सर्व समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग ही विकसित हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य कर रही है।




समारोह में उपस्थित सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने भी भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर गुरुग्राम महानगर जिला अध्यक्ष अजीत यादव, जिला प्रभारी राज कुमार बोहरा, गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी,  पार्षद नारायण भड़ाना, बलराय भडाना, राजकुमार बोहरा, हरविंद कोहली सहित साधुगण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ