PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

शराब वापस करने से मना करने पर सेल्समैन के साथ की हाथापाई


फतेहगंज पश्चिमी में शराब वापस लेने से मना करने पर युवकों ने सेल्समैन से मारपीट की, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।

इरफान हुसैन की रिपोर्ट 

फतेहगंज पश्चिमी। खरीदी शराब बापस मना करने पर कई युवकों ने सेल्समैन के साथ की मारपीट।सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश भी दी है।लेकिन वह घर से फरार है।

स्थानीय थाना के गांव कुरतरा निवासी राकेश कुमार धनेटा फाटक पर मौजूद अंग्रेजी शराब की भट्टी पर सेल्समैन है। उन्होंने बताया मंगलवार दोपहर के बाद करीब 4 लड़के शराब खरीदकर ले गए।आधे घंटे के बाद वापस करने आए।खरीददारी सरकारी मशीन स्कैनिंग से होने के कारण उन्होंने वापस करने से मना कर दिया।जिस पर वह गाली गलौज करने लगे।विरोध करने पर हाथापाई पर उतारू हो गए।पड़ोसियों ने सेल्समैन को बचाया।तभी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।पीड़ित सेल्समैन की सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। शाम के समय पीड़ित  सेल्समैन के द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया देर शाम सेल्समैन के द्वारा दी गई तहरीर पर जांच की जा रही है।आरोपी लड़कों के घर दबिश दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ