प्रेमानंद महाराज नहीं आए, टूट गया भक्तों का दिल! लगातार दूसरी रात भी पदयात्रा रद्द, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता


वृंदावन में लगातार दूसरी रात नहीं निकली प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा, भक्त मायूस, स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी बेचैनी।


प्रीम दर्शन की आस में जुटे रहे हजारों भक्त, पर नहीं दिखे प्रेमानंद महाराज

वृंदावन की पावन नगरी में मंगलवार की रात भी भक्तों को प्रेमानंद महाराज की झलक नहीं मिली। हर रात की तरह जब भक्त उनकी पदयात्रा के इंतजार में बैठे रहे, तब अचानक खबर आई कि महाराज इस बार भी दर्शन नहीं देंगे। लगातार दूसरी रात महाराज की अनुपस्थिति ने भक्तों के मन में बेचैनी भर दी है।

‘हम तो दर्शन से शुरू करते हैं दिन’, बोले भक्त… लेकिन अब घोर मायूसी

हर दिन रात्रि को निकलने वाली पदयात्रा को देखने के लिए दूर-दूर से भक्त वृंदावन पहुंचते हैं। सोमवार की ही तरह मंगलवार को भी बड़ी संख्या में भक्त सड़क किनारे उस पथ पर जमा हुए जहाँ से प्रेमानंद महाराज का आगमन होता है। लेकिन जैसे-जैसे रात बीती, वैसे-वैसे भक्तों की उम्मीदें टूटती चली गईं। रात्रि के दो बज चुके थे, लेकिन महाराज कहीं दिखाई नहीं दिए।

स्वास्थ्य ठीक नहीं… पर अब तक नहीं आई कोई आधिकारिक घोषणा

प्रेमानंद महाराज के परिकरों ने सोमवार रात अनाउंसमेंट किया कि महाराज स्वास्थ्य कारणों से पदयात्रा नहीं निकाल पाएंगे। लेकिन इस बात को लेकर अब तक न तो कोई आधिकारिक बयान सामने आया है, न ही उनके किसी सोशल मीडिया हैंडल पर स्थिति स्पष्ट की गई है। यह चुप्पी भक्तों को और अधिक चिंतित कर रही है।

‘जब दर्शन ही न हों तो दिन की शुरुआत कैसी?’— भक्ति में डूबे अनुयायी भावुक

भक्तों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रेमानंद महाराज के दर्शन उनके जीवन की शुरुआत हैं। वे सुबह की दिनचर्या से पहले रात के दर्शन को अनिवार्य मानते हैं। लेकिन लगातार दो रात से जब उन्हें दर्शन नहीं हुए, तो वे काफी भावुक और निराश नजर आए।

क्या आज होगी पदयात्रा? तीसरी रात की उम्मीद में भक्त फिर जुटेंगे वृंदावन की गलियों में

अब सबकी निगाहें बुधवार रात्रि पर टिकी हैं। क्या आज होंगे महाराज के दर्शन? क्या पदयात्रा फिर से प्रारंभ होगी? या फिर भक्तों को एक और रात मायूसी से गुजरनी पड़ेगी? प्रेम में डूबे अनुयायियों के लिए यह वक्त इंतिहान का है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ