₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सभागार में सहकार भारती बरेली मंडल की हुई बैठक


सहकार भारती बरेली मंडल की बैठक अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सभागार में संपन्न, जिसमें सहकारिता के विस्तार व संगठन सशक्तिकरण पर चर्चा हुई।


संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली _ रविवार 23 फरवरी को सहकार भारती बरेली मंडल की बैठक का आयोजन मुख्यायल अर्बन कोऑपरेटिव बैंक बरेली के सभागार  में आयोजित हुई। बैठक का शुभारम्भ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष श्रुति गंगवार, प्रदेश महामंत्री अरविंद दुवे, प्रदेश संगठन प्रमुख कर्मवीर सिंह, सह प्रमुख विधि प्रकोष्ठ रवि तेज प्रताप सिंह द्वारा भारत माता एवं स्व  लक्ष्मण राव इनामदार जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।      

सहकार गीत महानगर उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी व सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से किया। प्रदेश से आये हुए अतिथियों का स्वागत महानगर अध्यक्ष एडवोकेट धारा सिंह एवं वरिष्ठ एडवोकेट यशेंद्र सिंह ने किया, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार का  महिला प्रमुख डिम्पल एवं प्रीति चौहान महिला प्रमुख बदायूं ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, अरविंद दुबे प्रदेश महामंत्री, डी एस वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, अभिनव कश्यप प्रदेश मत्स्य प्रमुख,एवं रवितेज का सम्मान चौधरी छत्रपाल सिंह द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर किया गया,                                   

मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री  अरविंद दुवे जी ने सभी  उपस्थित कार्यकर्ताओं का  परिचय प्राप्त कर उनको सहकार भारती से जुड़ कर सदस्यता ग्रहण करने का आवाह्न किया। प्रत्येक सदस्य कम से कम 50 सदस्य बनाएं जाने एवं जनपद में  कम से कम 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। और संगठन की बैठक नियमित करने एवं बैठक का एजेंडा बनाकर बैठक में चर्चा करने की बात कही। और कहा कि सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं में कार्य विभाजन कर दायित्व देने एवं कार्यवाही रजिस्टर बना कर कार्यवाही का अंकन करने एवं उसके महत्व के बारे में अवगत कराया। 

प्रदेश संगठन प्रमुख कर्मवीर सिंह जी ने भी सहकारी समितियों  के जीर्ण शीर्ण भवनों का जीर्णोद्धार कराने एवं बी पैक्स को मजबूत करने पर जोर दिया। नई समिति एवं समूहों का भी गठन किया जाए और पुरानी चल रही समितियों और समूहों को अपने साथ जोड़ कर सहकारिता को जन आंदोलन बनाने पर चर्चा की, कार्यक्रम में बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी छत्रपाल सिंह ने की और कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री (बरेली) राकेश गंगवार ने किया। कार्यक्रम के अंत में महामंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया और समापन मंत्र के साथ बैठक समाप्त हुई। 



कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सहकार भारती जिला अध्यक्ष पीलीभीत हरिराम गौतम, जिलाध्यक्ष बदायूं डॉ डी एस चौधरी, जिलाध्यक्ष शाहजहांपुर सर्वेश द्विवेदी, उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉक्टर रविंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी हरवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष बदायूं संजीव कुमार सिंह, संगठन प्रमुख गुलाब सिंह, महिला प्रमुख दीप्ति सिंह, जिला उपाध्यक्ष बरेली गजेंद्र पटेल सहित आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ