बसंत ऋतु पर्व पर महिलाओं ने मनमोहक गीतों से समां बांधा


बरेली में कायस्थ चेतना मंच ने बसंत पंचमी उत्सव मनाया, महिलाओं ने मनमोहक गीत गाए, भजन संध्या हुई, और राजनीति में एकता का संदेश दिया।

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

बरेली। कायस्थ चेतना मंच के तत्वावधान में बसंत उत्सव का कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान  श्री चित्रगुप्त वंदना एवं मां शारदे की वंदना से हुआ । सरस्वती फोटो पर माल्यार्पण के बाद बसंत ऋतु पर्व पर महिलाओं ने मनमोहक गीतों से समां बांध दिया।




उपजा प्रेस क्लब में कार्यक्रम में चित्रगुप्त वंदना श्रीमती ललिता सक्सेना और संगीता सक्सेना ने  तथा सरस्वती वंदना श्रीमती अनिता मुकेश व रचना सक्सेना ने की। 
 राजेश प्रकाश ने वसंत पंचमी के महत्व का वर्णन किया। 
अनुराधा सक्सेना ने कविता पाठ किया। मंजू लता सक्सेना, प्रीति सक्सेना, शकुन सक्सेना, जया सक्सेना, वंदना सक्सेना और पार्षद श्रीमती शालिनी जौहरी ने बसंत ऋतु के पर्व पर मनमोहक गीतों का समां बांध दिया।



इसके साथ ही अधिवक्ता सतेंद्र सक्सेना, अनुज कांत और 
 ने भी अपने भजनों से सभी लोगों की वाहवाही लूटी।  कार्यक्रम में अमित सक्सेना बिंदु, चमन सक्सेना, राजीव सक्सेना, निर्भय सक्सेना,विजय सक्सेना, संजय सक्सेना, वी के सक्सेना, शरद सक्सेना, मधु सक्सेना आदि उपस्थित रहे 
अ भा कायस्थ महासभा के प्र‌देशाघ्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने कहा हम सभी को राजनीति में एक दूसरे की कड़ी बनकर कार्य करने का आव्हान किया। 
भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने सभी को बसंत पंचमी की बधाई दी संचालन संजय सक्सेना ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ