ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

अवर अभियंता ग्रामीण ने गुरसौली गांव में लगाया बिजली बिल जमा करने के लिए कैम्प


गुरसौली गांव में बिजली बिल माफी कैम्प! योगी सरकार की योजना से उपभोक्ताओं को राहत, 31 जनवरी 2025 तक ब्याज माफ।

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

 बहेड़ी _ बहेड़ी थाने के ग्राम गुरसौली में बिजली विभाग  के उपखंड अधिकारी प्रेमचंद यादव (जे.ई.अवर अभियंता बहेड़ी ग्रामीण) ने आज कैंप का आयोजन कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस योजना का उद्देश्य बकाया बिजली बिलों के बोझ तले दबे उपभोक्ताओं को राहत देना है। योजना के तहत बिजली बिल पर लगे ब्याज को माफ किया जाएगा। यह योजना 15 दिसंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक लागू रहेगी और इसमें 67 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। गांव के लोगो ने कैंप में छूट को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में अपना बकाया बिल जमा किया। इस मौके पर नीरज कुमार, पुष्पेंद्र उपाध्याय, बुद्धसेन, संजीव, सतीश, केवल सिंह, विकास सिंह, अन्नु  सक्सेना, चरन सिंह, काशीराम, शकील अहमद, बिहंत सिंह, वीरु, दीनू  आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ