₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

बरेली पुराने बस अड्डे के पास अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर



बरेली में नगर निगम ने पुराने बस अड्डे के पास अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। अवैध कब्जेदारों के सामान जब्त किए और सख्त कार्रवाई की।

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट
 
बरेली _ शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। बुलडोजर लेकर पहुंची टीम ने पुराने बस अड्डे के पास सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाया। अवैध कब्जेदारों के सामान भी लादकर ले गई।

लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को नगर निगम का बुलडोजर गरजा। पुराने बस अड्डे पर पहुंचकर टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। अवैध कब्जेदारों का सामान ट्रैक्टर-ट्रलियों पर लाद ले गई। नावल्टी चैराहे तक दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर बनाए गए रैंप, काउंटर और होर्डिंग आदि को तोड़ दिया गया। दोबारा कब्जा करने पर कुर्की की चेतावनी भी दी गई। निगम का अमला दल-बल के साथ सुबह 11 बजे सड़कों पर उतरा। खास बात यह रही कि इस कार्रवाई की भनक निगम के निचले अफसरों से लेकर उच्चाधिकारियों तक किसी के पास नहीं थीं।

नोडल अधिकारी संयुक्त नगर आयुक्त समेत अतिक्रमण प्रभारी कर अधिक्षक राजवीर सिंह भी नगर आयुक्त के इस एक्शन से अंजान रहे। नगर आयुक्त के निर्देश पर अब प्रतिदिन अभियान चलेगा। इसको लेकर कोई रोस्टर जारी नहीं हुआ है, जिससे किसी को भी पहले से जानकारी हो। वहीं पुलिस के आलाधिकारियों से बातचीत कर संबंधित थाने और चैकी की जिम्मेदारी भी तय होगी। निगम की ओर से चैराहों पर अतिक्रमण के खिलाफ अनाउंसमेंट भी शुरू हो गया है। इसमें वह अब कैमरे की नजर से कार्रवाई करेगी। वहीं देखा जाएगा किस रोड पर कितना अतिक्रमण है, वहां बिना रोस्टर और पूर्व सूचना के निगम की टीम पहुंचेगी। इसके अलावा टीम में शामिल लोगों को भी इसकी जानकारी नहीं होगी कि उन्हें जाना कहां हैं?

निगम के लिए अतिक्रमण में सबसे बड़ी चुनौती वार्ड एक के मुन्ना कबाड़ी द्वारा कब्जा किया सरकारी शौचालय है। इसको लेकर महापौर उमेश गौतम, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से लेकर तमाम अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं एफआईआर के भी आदेश अफसरों को दिए गए, लेकिन निगम की टीम व मौजूदा पार्षद पर हमला करने वाले मुन्ना कबाड़ी की ओर जाने की अफसर और अतिक्रमण दल हिम्मत नहीं जुटा रहा है।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इसको लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। मुन्ना कबाड़ी का मामला भी मेरे सामने आया है। इसमें भी फोर्स के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ