ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर चेयरमैन इमराना बेगम ने कराया हनुमान चालीसा पाठ, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा




वाल्मीकि जयंती पर फतेहगंज पश्चिमी में चेयरमैन इमराना बेगम ने हनुमान चालीसा का पाठ कराया। सैकड़ों लोगों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

फतेहगंज पश्चिमी _  कस्बे में  भगवान महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोतसव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।  जानकारी के अनुसार ‌ फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम, अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने लोधी नगर उनासी रोड मोहल्ला नौंगवा में भगवान महर्षि का वाल्मीकि की जयंती पर रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ कराया। चेयरमैन इमराना बेगम, अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने भगवान महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर फुल माला पहनाकर पुष्प अर्पित कर पंडित जी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कराकर रामायण पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ कराया। 




उसके बाद सभी लोगों को (मिष्ठान) प्रसाद वितरण कराया गया। 




इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक के बेला देवी, चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू,जेई अवर अभियंता सरोज कुमार, जगदीश प्रसाद शर्मा, जयप्रकाश, कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश सिंह, सुरेश सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, प्रमुख समाजसेवी जगत सिंह उर्फ सनी, सभासद अबोध सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, इकरार हुसैन, सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद शराफत हुसैन,  सभासद महेंद्र पाल शर्मा, सभासद कृपाल सिंह, सभासद सतीश चंद्र महेश्वरी, सभासद प्रेम कुमार कोरी, सभासद धर्मेंद्र सिंह, सभासद जाकिर हुसैन, सभासद डॉक्टर मोइन उद्दीन, सभासद पति मौलाना मोहम्मद अहसन अंसारी, समीर अंसारी, श्रीमती नसरीन, वसीर अहमद, वसीम अहमद, श्रीमती सबीना बी, पूर्व सभासद ओमकार सागर, गंगाराम, खेमपाल मौर्य, रमन बाबू, विशाल बाबू भारती, रवि सैनी, फईम अली, जुबैर, सफाई नायक राकेश कुमार, रमेश चंद्र एवं अन्य नगर पंचायत स्टाफ और कस्बा व मोहल्ले के लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ