₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

महिलाओं की असुरक्षा से चिंतित महिला कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव




महिला सुरक्षा में असफल साय सरकार ने महिलाओं पर किया बल प्रयोग!

विश्व मीडिया, आरके सोनी, वरिष्ठ पत्रकार, छत्तीसगढ़  

रायपुर/10 सितंबर 2024। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं पर हो रहे अपराधों के विरोध में महिला कांग्रेस ने हजारों महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। भाजपा सरकार ने बेशर्मी से महिलाओं पर बल प्रयोग किया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। महिलाएं सरकार से सुरक्षा और भयमुक्त जीवन की मांग कर रही थीं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि क्या प्रदेश में दो कानून चल रहे हैं? एक कानून जहाँ बिना जांच के एफआईआर हो जाता है, और दूसरा जहाँ चौबीस घंटे धरने पर बैठने के बाद एफआईआर होती है। मैं सरकार से पूछना चाहता हूं, क्या वे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को मानते हैं या नहीं? भाजपा के नेता पुलिस को खुलेआम गाली देते हैं, चुनौती देते हैं, और पुलिस को धमकाते हैं। वहीं, हमारे एनएसयूआई छात्रों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं हो पाती। पुलिस प्रशासन को सरकार ने मजबूर कर रखा है। अगर पुलिस को स्वतंत्रता दी जाए, तो वह अपराधों पर 24 घंटे के भीतर लगाम लगा सकती है, पर यह सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में व्यस्त है। हमें मजबूती से लड़ना है और इस सरकार को दिखाना है कि हम कमजोर नहीं हैं। यह सरकार महिलाओं को धोखा देकर सत्ता में आई है और अब उन्हीं पर अत्याचार कर रही है।




नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि प्रदेश में 1,573 दुष्कर्म के मामले दर्ज हैं, और महिला उत्पीड़न के 860 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में सामूहिक बलात्कार हो रहे हैं, लेकिन सरकार इन्हें छिपाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस हमेशा महिलाओं का सम्मान करती आई है, और हम उन्हें सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज छत्तीसगढ़ में अपराध और नशा बढ़ रहा है, और इसके चलते दुष्कर्म के मामले भी बढ़ रहे हैं। आज हम दुष्कर्म के मामलों में देश में चौथे स्थान पर आ गए हैं। यह गंभीर स्थिति है, और हमें पूरी ताकत से इसका मुकाबला करना होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ हम सब फूलोदेवी नेताम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास घेरने जा रहे हैं। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। रायगढ़ में हुई घटना के बाद भी बड़े नेता वहां नहीं पहुंचे। राजधानी रायपुर में सामूहिक बलात्कार हुआ, जिसे छिपाने का प्रयास किया गया। सरकार अपराधियों को बचाने में जुटी है। यह सरकार महिलाओं की सुरक्षा में पूरी तरह असफल रही है। अब वक्त आ गया है कि हम इस सरकार को उखाड़ फेंकें। कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता इस संघर्ष में पूरी ताकत के साथ आगे आएंगे।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की स्थिति देखकर हम मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने आए हैं। महिला कांग्रेस लाल साड़ी पहनकर आई है, जो दुर्गा माँ और क्रांति का प्रतीक है। चाहे आंधी आए या तूफान, हम छत्तीसगढ़ की महिलाओं और बच्चियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए लड़ेंगे। पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज नहीं होती, और जब कांग्रेस और विपक्ष का दबाव बढ़ता है तब कहीं कार्रवाई होती है। इस बहरी और गूंगी सरकार को जगाने की जरूरत है। आज हमें एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी ताकि छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सम्मान को बचाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ