न्यूज़ फ़्लैश

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों से कानून व्यवस्था बेहाल, दीपक बैज ने BJP सरकार को ठहराया जिम्मेदार




  
छत्तीसगढ़ में अपराध बेलगाम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने BJP सरकार पर कानून व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाया। 


प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है - दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

रोजाना हो रही सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार

विशेष रिपोर्ट: आर.के. सोनी, वरिष्ठ पत्रकार छत्तीसगढ़

रायपुर, 11 सितंबर 2024: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने हाल ही में कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, राजधानी में औसतन प्रतिदिन तीन हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई ऐसा दिन नहीं जाता जब एक या दो भयावह हत्या की घटनाएं न होती हों। अपराधी अब खुलेआम सड़कों पर वारदात कर रहे हैं, और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। 

प्रदेश में सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे राज्य शर्मसार हो गया है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है। बैज ने यह भी कहा कि साय सरकार के नेतृत्व में महिलाओं के प्रति अपराधों में भारी वृद्धि हुई है। मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की खबरें प्रतिदिन सामने आ रही हैं।  

बैज के अनुसार, पिछले नौ महीनों में प्रदेश में 600 से अधिक हत्याएं और 3094 से अधिक महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं दर्ज की गई हैं। रायपुर में हाल ही में चार गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं, वहीं लूट, चाकूबाजी और चैन स्नेचिंग अब रायपुर की पहचान बन गई हैं। राह चलते आम नागरिकों पर चाकू से हमले हो रहे हैं और अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। 

दीपक बैज ने यह भी कहा कि साय सरकार के नौ महीनों में छत्तीसगढ़ पूरी तरह से बदहाल हो गया है। कानून व्यवस्था इतनी बिगड़ गई है कि एसपी कलेक्टर कार्यालय तक को जला दिया गया। राज्य में मॉब लिंचिंग की घटनाएं भी शुरू हो गई हैं, जहां आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। गौ तस्करी और महिलाओं पर अपराधों में तेजी से वृद्धि हो रही है। पोटाकेबिन में एक बच्ची की जलकर मौत हो गई, और अबोध बच्चियां मां बनने को मजबूर हो रही हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि 2018 से पहले भी भाजपा की रमन सिंह सरकार के दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई थीं। उस समय अवैध कारोबार, भू-माफिया, रेत माफिया, गांजा तस्करी, ड्रग्स तस्करी और मानव तस्करों का दबदबा था। आज फिर वही स्थिति उत्पन्न हो गई है। कांग्रेस सरकार के दौरान बनाई गई सुदृढ़ कानून व्यवस्था को साय सरकार ने मात्र 9 महीनों में ही ध्वस्त कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ