न्यूज़ फ़्लैश

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

बागपत: थूक लगाकर रोटी बनाते युवक का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार




बागपत के नरेश चिकन कॉर्नर में थूक लगाकर रोटी बनाते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की।


उत्तर प्रदेश के बागपत में नरेश चिकन कॉर्नर नामक होटल से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक रोटी बनाते वक्त बार-बार उस पर थूक रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक रोटी तंदूर में डालने से पहले उस पर थूकता है।

वीडियो वायरल और कार्रवाई
यह घटना बागपत के टटीरी कस्बे के नरेश चिकन कॉर्नर की बताई जा रही है। एक मिनट के इस वीडियो में युवक को तीन बार रोटी पर थूकते हुए देखा गया। होटल पर खाना खाने गए एक युवक ने अपनी गाड़ी से यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वॉयरल वीडियो की पुष्टि विश्व मीडिया नही करता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। बागपत के सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।




बागपत में तीसरा मामला
गौरतलब है कि यह बागपत में इस तरह की घटना का तीसरा वीडियो है जो वायरल हुआ है। योगी सरकार की सख्त गाइडलाइंस के बावजूद ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिससे साफ पता चलता है कि नियमों का उल्लंघन जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ