₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

जौनपुर में भाजपा नेता की बेटी का दिनदहाड़े अपहरण: स्कॉर्पियो सवार नकाबपोश बदमाशों का कहर



जौनपुर में भाजपा नेता की 13 वर्षीय बेटी का स्कॉर्पियो सवार नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया। पुलिस कर रही है मामले की उच्च स्तरीय जांच।

जौनपुर: जौनपुर में भाजपा के दलित नेता की 13 वर्षीय बेटी का शुक्रवार को सुबह स्कॉर्पियो सवार नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया। घटना तब हुई जब छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी। बदमाशों ने रास्ते में उसे रोककर जबरन स्कॉर्पियो में बैठा लिया और फरार हो गए।


शुक्रवार शाम को छात्रा वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के तराव गांव के पास हाईवे के किनारे बेहोशी की हालत में मिली। ग्रामीणों ने छात्रा को देखकर 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।



बदमाशों ने अपहरण जलालपुर थाना क्षेत्र के थौर गांव के पास स्थित पानी की टंकी के पास किया था। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ