न्यूज़ फ़्लैश

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

Video - सिंपल ड्रेस में कमल बनी लड़की का वायरल डांस, यूजर्स बोले- उर्फी जावेद को मिला नया आइडिया!



सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में एक लड़की सिंपल पिंक और व्हाइट स्कर्ट पहनकर डांस कर रही है, लेकिन उसकी स्कर्ट कोई साधारण स्कर्ट नहीं है। जैसे ही लड़की अपने हाथ में पकड़ी रिंग को घुमाती है, उसकी स्कर्ट कमल के फूल की पंखुड़ियों जैसी बन जाती है।


डेली डोज आर्टिस्ट ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक पब्लिक प्लेस पर खड़ी लड़की सिंपल सी ड्रेस पहने है और हाथ में एक रिंग थामे हुए है। लड़की के हाथ में पकड़ी रिंग से कुछ धागे बंधे हुए हैं, जिनकी मदद से उसकी स्कर्ट कमल के फूल की पंखुड़ियों जैसी नजर आती है। 


इस अनोखी ड्रेस और लड़की के डांस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो को अब तक 5 लाख 35 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कई यूजर्स यह जानना चाहते हैं कि ऐसी स्कर्ट कहां से मिल सकती है। एक यूजर ने लिखा, 'ये स्कर्ट बहुत एलिगेंट है।' वहीं, कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि उर्फी जावेद को ड्रेस के लिए एक नया आइडिया मिल गया है।


यह वीडियो केवल डांस और ड्रेस की वजह से नहीं, बल्कि इसके यूनिक और क्रिएटिव आईडिया की वजह से भी वायरल हो रहा है। देखना होगा कि इस तरह की ड्रेस को फैशन की दुनिया में कितना अपनाया जाता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ