ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

ट्रिपल मर्डर से गाजीपुर में सनसनी, मां-बाप और बेटे की बेरहमी से हत्या



यूपी के गाजीपुर जिले में नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्ही कला गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतकों में राम आशीष बिंद (45), उनकी पत्नी देवंती बिंद (40) और उनका बेटा आशीष बिंद (20) शामिल हैं। घटना के वक्त तीनों ही घर में सो रहे थे।

देर रात छोटे बेटे के घर लौटने पर उसने अपने परिवार के शवों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही एसपी ओमवीर सिंह और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने घटना के खुलासे के लिए एक टीम का गठन किया है। इलाके में फैली दहशत को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद गांव में भय और सनसनी का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ