₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

इंद्रेश तिवारी के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण अभियान: पर्यावरण संरक्षण का संदेश



इंद्रेश तिवारी के नेतृत्व में न्याय पंचायत गोहका में वृहद वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर।

बरसठी (जौनपुर) - प्रदेश सरकार के आह्वान पर न्याय पंचायत गोहका स्थित चकदूबान सहकारी बी पैक्स समिति में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान सूबेदार और समिति के अध्यक्ष इंद्रेश तिवारी के नेतृत्व में पीपल, पाकड़, सागौन, शीशम सहित 21 पौधे लगाए गए। 

समिति के अध्यक्ष इंद्रेश तिवारी ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण करने से ही हमारा मानव जीवन सुगमता की ओर बढ़ सकेगा। ग्राम प्रधान सूबेदार ने समिति के अलावा पूरे ग्राम सभा में वृहद रूप से वृक्षारोपण व उनके संरक्षण की बात कही।


इस अवसर पर समिति परिसर में अलख नारायण मिश्र, डेलीगेट्स भगवत प्रसाद, शैलेश कन्नौजिया, आशीष सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ