₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

अमरनाथ सिंह मौर्य के समर्थन में फूलपुर में जनसंपर्क अभियान, सपा के लिए वोट की अपील




आज दिनांक 22 मई को सुजीत पासी और उनकी टीम ने फूलपुर लोकसभा प्रत्याशी अमरनाथ सिंह मौर्य जी के समर्थन में छेत्र में जनसंपर्क किया एवं वोट की अपील की। इस अवसर पर सोरांव विधायक गीता पासी की उपस्थिति में बहादुरपुर (कछार) में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता धारा पासी ने की, जबकि सुजीत पासी भी मौजूद रहे। 

सोरांव विधायक गीता पासी ने महिलाओं एवं युवा साथियों को जागरूक किया एवं रोजगार और विकास के लिए वोट की अपील की। उन्होंने छेत्र में टीम के साथ जनसंपर्क किया एवं टीम के कार्य का मेहनत देखते हुए खुशी जताई। कार्यक्रम में अनिल यादव सोनौटी, सरोज यादव, कन्हईलाल पासी पार्षद सोनौटी, पूरन पासी पार्षद कनिहार, जंगबहादुर प्रधान, राम राज कुशवाहा, डाo राजमन कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा, दीपचंद कुशवाहा, ओम प्रकाश कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा एवं सैकड़ों साथी मौजूद रहे।

इसके बाद सुजीत पासी, पूरन पासी पार्षद कनिहार, जंगबहादुर प्रधान, सरोज यादव, कन्हईलाल पासी पार्षद सोनौटी, कुल्लू पासी, बैजू पासी, राम कैलाश पासी एवं टीम ने साहसों, बेलहाबाद और वीर काजी में जनता से मिलकर डोर टू डोर जाकर वोट की अपील की। आगामी 25 मई को फूलपुर में साइकिल (सपा) को भारी मतों से विजई बनाने एवं इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ