ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

लखनऊ में पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी की हत्या, घर में लूट से फैली सनसनी




राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी देवेंद्रनाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की लूट के बाद हत्या कर दी गई। 

डीएन दुबे (71) जब सुबह गोल्फ खेल कर लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर के दरवाजे खुले थे। अंदर जाकर पाया कि घर की सभी आलमारियां खुली पड़ी थीं और उनकी पत्नी मोहिनी के गले में फंदा लगा हुआ था। इस भयानक घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। 

देवेंद्रनाथ दुबे रायबरेली के जिलाधिकारी और इलाहाबाद के मंडलायुक्त के पद पर रह चुके हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है और दोषियों की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ