ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

मछलीशहर सीट से बीपी सरोज ने भरा पर्चा



इंद्रेश तिवारी की रिपोर्ट

मछलीशहर जौनपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार से छठे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है। पहले दिन भारी गहमागहमी के बीच जौनपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने चार सेटों में नामांकन किया वहीं मछली शहर सीट से वर्तमान सांसद बीपी सरोज ने तीन सेटों में पर्चा भरा।

नामांकन से पूर्व दोनों बीजेपी कैंडिडेट्स भारी संख्या में समर्थकों के साथ नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचे । यहाँ पार्टी द्वारा आयोजित नामांकन सभा मे शिरकत किया उसके बाद समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना अपना पर्चा भरा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ