गांव चलो अभियान सफल बनाने में जुटें भाजपा कार्यकर्ता



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे के लोधी नगर उनासी रोड़ पर भारतीय जनता पार्टी मंडल की एक बैठक एक रेड रोजिज पब्लिक स्कूल में हुई।            

बैठक में  गांव चलो अभियान को सफल बनाने को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गयी।                       

जानकारी के अनुसार  कस्बे के रेड रोजिज पब्लिक स्कूल में भारतीय जनता पार्टी के मण्डल फतेहगंज पश्चिमी की गांव चलो अभियान की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि वीरेंद्र गंगवार उर्फ उर्फ वीरु ने कार्यकर्ताओं से गांव चलो अभियान में पार्टी नेतृत्व द्वारा दिये गये गांव चलो अभियान के मुख्य बिंदुओं पर विचार विमर्श कर रणनीति तैयार की। इस मौके पर मंडल प्रभारी राजकुमार शर्मा ने कहा कि मंडल के सभी बूथों में आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक कार्यकर्ताओं को 24 घंटे प्रवास के माध्यम से ग्रामीणों से संपर्क करना है। और उन्होंने कहा कि भाजपा की गरीब कल्याण  नीतियों का प्रचार करना, बूथ समिति का सत्यापन, मतदाता सूची का निरीक्षण, लाभार्थी से संपर्क, युवाओं, किसान समूह, छात्र, खिलाड़ी, से संवाद आदि कार्य करना है। इस मौके पर ब्रज क्षेत्र युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष धर्म विजय गंगवार मण्डल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, सयोंजक सौरभ पाठक, मंडल उपाध्यक्ष अबोध सिंह, मंडल महामंत्री डॉक्टर नरोत्तम मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश गंगवार, कन्हैया लाल सक्सेना, ठाकुर संजीव सिंह, डॉ मुदित सिंह, अतहर अली, ठाकुर धीरेन्द्र सिंह, प्रधान जोगेंद्र सिंह, मेजर राम सिंह, पंकज गंगवार, राजेश राजपूत, विद्याराम मौर्य, संजय राजपूत, हरिराम लोधी, सत्य प्रकाश गुप्ता, श्रीमती गुड्डी सिंह श्रीमती मिथिलेश कश्यप आदि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ