सड़क पर चलती कर बनी आग का गोला, कार चालक ने कूद कर बचाई अपनी जान




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

बरेली _ सड़क पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कार से कूद कर बचाई जान, सड़क पर धू धू करके जली कार, शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा, कार में आग लगने से हाइवे पर लगा जाम, बिथरी थाना क्षेत्र के बरेली दिल्ली हाइवे की घटना,                           

जानकारी के अनुसार बड़ा बाईपास पर छुटटा पशु से टकराने के बाद कार बनी आग का गोला बैंक कर्मी में कूद कर बचाई जान।  आपको बताते चलें छुट्टा पशु लोगों के लिए लगातार खतरे का सबक बने हुए हैं। छुट्टा पशुओं की वजह से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। बृहस्पतिवार की सुबह बड़ा बाईपास पर पुल के पास अचानक सड़क पर आए एक छुट्टा पशु से कार टकरा गई। कार चालक में अचानक ब्रेक लगाए, जिससे बाद कार में स्पार्किंग के बाद आग लग गई। आनन-फानन में कर चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान कार पूरी तरीके से जल गई।                             

जानकारी के मुताबिक बरेली सुभाष नगर के रहने वाले रविकांत फरीदपुर इलाके की भरतपुर ग्रामीण बैंक शाखा में कैशियर हैं। वह बृहस्पतिवार को सुबह अपने घर से बैंक के लिए निकले थे। बड़ा बाईपास पर पुल के पास अचानक उनकी कार के सामने छुट्टा पशु आ गया। उससे कार टकरा गई। जिसके बाद रविकांत ने अचानक ब्रेक लगाए। ब्रेक लगाते ही कार में स्पार्किंग के साथ आग लग गई। रविकांत ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। घटना के बाद बड़ा बाईपास की एक लेन पर यातायात रुक गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। वहां मौजूद लोगों ने जलती कार का वीडियो बना लिया। मौके पर पहुंची बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने कार को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ