कस्बे में कांग्रेस के पदाधिकारी ने निकाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

फतेहगंज पश्चिमी _ आज कस्बे में जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर कांग्रेस जिला सचिव डॉ मुदित प्रताप सिंह के नेतृत्व में फतेहगंज पश्चिमी कस्बे एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई। इससे पहले विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक में एक सभा की गईं। सभा में जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि माननीय राहुल गांधीजी न्याय के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकल रहे हैं।  उनका उद्देश्य अन्याय के खिलाफ न्याय दिलाना है। और कहा केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। भाजपा की सरकार से लोग परेशान हैं। महंगाई चरम पर है। और 500 रुपये वाला सिलेंडर हजार रुपए में मिल रहा है। गुंडा मावलियों की वजह से छेड़छाड़ और हत्याएं हो रही हैं। माता बहनों का निकलना दुश्वार हो गया है। और उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों के उत्थान के लिए हमेशा से कार्य करती रही है। जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो हर वर्ग में खुशी का माहौल था लोगों में आपसी सद्भावना प्रेम भाईचारा बना रहता था।  इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। और कहा कि आज का युवा बेरोजगार है पढ़े-लिखे होने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है। और कहा भाजपा ने झूठे वादे और जुमले बाजी करना जानती है। अभी तक जितने विकास कार्य हुए वह सब कांग्रेस की देन है। आने वाला वक्त कांग्रेस का होगा। जनता आशा भरी नजरों से कांग्रेस की ओर देख रही है। और उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में सभी पदाधिकारियों  और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। इस मौके पर पूर्व विधायक पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार ने कहा देश की जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।  गांधी परिवार ने त्याग और बलिदान दिया है। इस देश की जनता ने इस बार कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए ठान लिया है। हम सबको एकजुट होकर कांग्रेस की सरकार बनाना है। इस मौके पर पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह गंगवार, डॉ मुदित सिंह, दिनेश दादा एडवोकेट, मीरगंज चेयरमैन मोहम्मद इलियास अंसारी, आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। उसके बाद भारत जोड़ो नया यात्रा फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक से शुरू होकर पूरे कस्बे में घूम कर आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची और वहां पहुंचकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम के बारे में लोगों से चर्चा की और यात्रा निकालने का उद्देश्य बताया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कई जगह लोगों ने जोर दार स्वागत किया। भारत जोड़ो नया यात्रा कार्यक्रम के दौरान हाजी अकील अहमद, वसीम जावेद अंसारी,  विक्रम सिंह रावत, पंडित कुंज बिहारी लाल, दिनेश दीक्षित, अंकित सिंह, सोमपाल राजपूत, राकेश गंगवार, चुनमुन दिवाकर, सभासद जाकिर हुसैन, सभासद वसीर अहमद, मुन्ने ट्रेलर, हाफिज जाकिर हुसैन, पंकज शर्मा, अबरार हुसैन, इस्लाम हुसैन आदि ब्लॉक अध्यक्ष कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी और नगर कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ