₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

बरेली में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

बरेली _ अखिल विश्व गायत्री परिवार बरेली के तत्वावधान में महानगर कॉलोनी के मोदी ग्राउंड में 17 फरवरी से आयोजित 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के संदर्भ में आज बरेली मोदी ग्राउंड महानगर में भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया |  भूमि पूजन से पूर्व गायत्री परिवार के कार्यकर्ता भाई-बहिन ने शक्ति कलश को लेकर जुलूस के रूप में यात्रा निकाली। जो सब जगह घुमकर को कार्यक्रम स्थल संपन्न हुई। रैली में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए कहा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा हम बदलेंगे युग बदलेगा मानव मात्र एक समान। एवं अन्य विभिन्न नारे लगाए। कलश यात्रा लेकर चल रहे लोगों का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान गायत्री परिवार के लोगों ने महायज्ञ में आने के लिए (आमंत्रण) निमंत्रण दिया।

कलश यात्रा कार्यक्रम में हरिद्वार शांतिकुंज नजीबा बाद जोन प्रभारी डीपी सिंह ने सभी आयोजकों को शुभकामनाएं दी। 
उसके बाद डीपी सिंह ने दीप प्रज्वलन करके भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।         
उसके बाद उन्होंने कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही सतयुग का भी आगाज हो गया है। उपजोन प्रभारी अजयवीर सिंह, और बलबीर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी एवं 17 फरवरी से आयोजित यज्ञ के लिए पूरे समर्पण से लगने की बात कही।  गायत्री परिवार की महानगर समन्वयक डॉक्टर दीपमाला शर्मा, बलवीर सिंह, अमर सिंह परमार, सुधीर उपाध्याय, बी एस पोखरिया, जी के शर्मा, अजय शर्मा, आर के सिंह यादव, जयंती प्रसाद, राकेश पटेल, उमाकांत शर्मा, प्रवीण सिंह, प्रदीप सक्सेना, जेपी एस तोमर, एस एस यादव, गुरु दत्त भारद्वाज, मुकेश सक्सेना, डॉक्टर विजय सिंह, लक्ष्मी शंकर, जगदीश गंगवार, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सौरभ पाठक, प्रेमपाल गंगवार, ठाकुर धर्मवीर सिंह, रमन जायसवाल, ठाकुर धीरेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद शर्मा,आदि टोली ने भावपूर्ण तरीके से संस्कार कार्य एवं भूमिपूजन, कार्यक्रम संम्पन्न कराया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक दिनेश पांडे ने किया। उन्होंने यज्ञ कार्य में लगे सभी लोगों का आभार में व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ