बरेली जनपद की धर्म रक्षा संघ की इकाई हुई गठित



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली _ आज 21 दिसंबर शुक्रवार को धर्म रक्षा संघ की एक विशेष बैठक डीडी पुरम स्थित धर्म रक्षा संघ कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें बरेली जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।  बैठक में कार्यकारिणी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगदीश गुप्ता ने जिला अध्यक्ष पद के लिए के.सी. सक्सेना के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्व समिति से पारित कर दिया गया। इसी तरह प्रदेश महामंत्री मनीष अग्रवाल ने महामंत्री पद के लिए विनय गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा उसे भी सर्व सहमति से स्वीकार कर लिया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश वार्ष्णेय के नाम का प्रस्ताव धर्म रक्षा संघ मातृशक्ति की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पारुल गुप्ता ने पारित किया उसे भी सभी की सहमति से स्वीकार कर लिया गया।‌ अंत में बरेली जनपद के मीडिया प्रभारी पद के लिए दिनेश दददा एडवोकेट नाम सभी की सहमति पारित कर दिया गया। जिले की टीम का गठन होने के बाद धर्म रक्षा संघ के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष के सी सक्सेना ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शीघ्र ही संगठन का विस्तार किया जाएगा और संघ की नीतियों और निर्देशों के अनुसार जनपद स्तर पर धर्मार्थ कार्य किए जाएंगे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगदीश गुप्ता जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बरेली जनपद के अलावा शीघ्र ही प्रदेश के अन्य जिलों में धर्म रक्षा संघ की इकाइयां गठित की जाएगी। और धर्म और नीति संगत धर्मार्थ कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी सनातनी ध्वज फहराया जाएगा। कार्यक्रम का समापन होने के बाद सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया और एक दूसरे को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ