₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

जन चेतना वोटर अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से वोट बनवाने की अपील की




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

फतेहगंज पश्चिमी _भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वोटर चेतना महा अभियान के अंतर्गत शक्ति केदो पर जाकर शक्ति केंद्र संयोजक व वूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर वोट बनवाने की रणनीति बनाकर मीटिंग की। उसके बाद फतेहगंज पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वोटर चेतन महा अभियान के अंतर्गत मंडल के क्षेत्र के गांव संजरपुर, पैगा नगरी, धनेटा,  वाल्लिया औंध, सतुईया, पट्टी आदि गांव गांव जाकर बैठक की। और लोगों से ग्रामीणों से अपील की आप सभी लोग अपने अपने वोट बनवा ले। और कहा यदि किसी के वोट में कोई गलती है तो उसमें संशोधन कर ले। और जो बच्चे 18 प्लस हो गए हैं वह भी अपने-अपने वोट बनवाएं। जिससे भाजपा की एक मजबूत और सशक्त सरकार बन सके। 




बैठक एवं कार्यक्रम के दौरान मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव शर्मा, जिला संयोजक बाबूराम कश्यप, जिला मंत्री मंजू कोरी, मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, मंडल महामंत्री डाक्टर नरोत्तम मौर्य, ठाकुर संजीव सिंह, सौरभ शर्मा, डॉ मुदित सिंह, बंटी मौर्य, ठाकुर धीरेंद्र सिंह, सूरज राठौड़, जगतपाल सिंह, राघवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ