₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

जौनपुर के पारसनाथ तिवारी का एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव पद पर हुआ चयन,गृह जनपद में खुशी




इंद्रेश तिवारी की रिपोर्ट

जौनपुर: एनसीपी (अजित गुट) के वरिष्ठ नेता श्री पारस नाथ तिवारी को एनसीपी का प्रदेश महासचिव और हिंदी भाषी सेल का राज्य प्रमुख बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार  को एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद श्री सुनील तटकरे ने श्री तिवारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। 

गौरतलब है कि वरिष्ठ उत्तर भारतीय नेता श्री तिवारी एनसीपी के संस्थापक सदस्य हैं। उन्होंने लगभग दो दशक तक अविभाजित एनसीपी में प्रदेश महासचिव और सचिव के रुप में काम किया है। इसके अलावा वे एनसीपी के क्वार्डिनेटर भी रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ता मामले, खाद्य, एवं सार्वजानिक वितरण मंत्रालय कृषि भवन भारत सरकार में हिंदी सलाहकार के रुप में भी कई वर्ष काम किया है। 

हाल में जब एनसीपी का विभाजन हो गया तो श्री तिवारी अजित पवार के गुट में शामिल हो गए। उन्हें  श्री अजित पवार, श्री प्रफुल पटेल, श्री सुनील तटकरे, श्री छगन भुजबल , श्री आनंद परांजपे , श्री प्रमोद हिंदूराव , पूर्व विधायक श्री जगन्नाथ शिंदे व मुंबई एनसीपी  कार्याध्यक्ष श्री नरेंद्र राणे का करीबी माना जाता है।



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के भीलमपुर गांव के मूल निवासी श्री तिवारी पेशे से भवन निर्माता हैं। वे श्यामादेवी एजुकेशनल ट्रस्ट , पीटीआरएस इंगलिश हाई स्कूल टिटवाला तथा होली जोन किड्स स्कूल टिटवाला के संस्थापक अध्यक्ष हैं।

श्री तिवारी नागरिक लोकाधिकार संरक्षण मंच तथा  यात्री सुविधा सेवा संगठना के भी अध्यक्ष हैं। इसके अलावा भी वे अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।



श्री तिवारी की नियुक्ति पर अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष प्रकट किया है तथा उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में उत्तर मध्य एनसीपी,ध्रुव तिवारी, पत्रकार श्री सुरेन्द्र मिश्र,  पत्रकार श्री ओम प्रकाश तिवारी, श्री संदीप तिवारी,  श्री कमलेश तिवारी, शिक्षक नेता और पत्रकार श्री लालजी कोरी,  श्री चंद्रकांत गायकर, पत्रकार श्री सुनील वडतकर कपिल मिश्रा, मुरारी त्रिपाठी, राजकुमार मिश्रा,प्रमोद सोनी आदि प्रमुख हैं।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।