ठाकुर द्वारा बसंत विहार कॉलोनी में हुआ दुर्गा जागरण, माता रानी के भजन सुन झूमे भक्त




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे के मोहल्ला ठाकुर द्वारा बसंत विहार कॉलोनी में मां भगवती का दुर्गा जागरण कराया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, भाजपा नेता सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू आदि ने पूजा अर्चना का कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। कलाकारों ने रात भर भजन प्रस्तुति कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।               

जानकारी के अनुसार मोहल्ला ठाकुर द्वारा बसंत विहार कॉलोनी वार्ड नंबर 4 में भाजपा नेता सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर राज आइसक्रीम बालों ने अपने साथी सहयोगियों के साथ मिलकर प्रथम बार विशाल दुर्गा जागरण कराया गया। बरेली से आये पंडित आचार्य किशोर शर्मा ने माता रानी का भव्य दरबार सजाकर कलश स्थापित कर माता रानी की ज्योति जलाई उसके पंडित जी ने बाद विधि विधान से पूजा अर्चना एवं मंत्र उच्चारण कर पूजन कराया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।   


उसके बाद तरुण दुर्गा जागरण एंड पार्टी के द्वारा रात भर गायक कलाकारों के द्वारा माता रानी के भजनों का गुणगान किया गया। माता रानी के भजन सुन  भक्तगण मधु मुक्त हो गए। और माता रानी के जयकारे लगाकर नाचने गाने लगे। 

सुबह 4 बजे पंडित जी ने माता तारा रानी की कथा (श्रवण) सुनाई गई। उसके बाद पूजा अर्चना और आरती करने के बाद माता रानी को चना हलवा का भोग लगाकर सभी भक्तजनों प्रसाद वितरण कराया गया।                                   


इस अवसर पर मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जायसवाल, भाजपा नेता संजीव शर्मा, कन्हैया लाल सक्सेना, अध्यापक सुनील शर्मा, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, समाजसेवी भाजपा नेता जगत सिंह उर्फ सनी,  सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद प्रेम कोरी, पंकज शर्मा, दुर्गपाल सिंह, सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू, सुमित उपाध्याय, विजय सक्सेना, गौरव मिश्रा, राहुल शर्मा, प्रभात ठाकुर, गुड्डू गंगवार, सौरभ शुक्ला, अजय सिंह, रवि ठाकुर, रोहित उपाध्याय, सूरज गोस्वामी, सोनू ठाकुर आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ