चित्रगुप्त धाम से 3 सितंबर को निकाली जाएगी चरण पादुका आशीर्वाद यात्रा




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ वरिष्ठ भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के पास स्थित चित्रगुप्त धाम से 3 सितंबर को चित्रगुप्त धाम से चरण पादुका आशीर्वाद यात्रा निकल जाएगी।




इसके साथ ये भी बताया कि 9 सितंबर को बरेली में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा महाकुंभ का आयोजन  मनोहर भूषण इंटर कॉलेज मैदान में आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। चित्रगुप्त धाम के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय सक्सेना ने  सभी लोगों से दोनों  ही कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आवाहन किया।                     



प्रेस वार्ता कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना एवं जिला अध्यक्ष आलोक सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया 3 सितंबर को फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के पास स्थित  चित्रगुप्त धाम से निकलने वाली चरण पादुका यात्रा एवं 9 सितंबर को संगत पंगत कायस्थ महासभा परिवार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसकी सारी तैयारियां पूर्ण कर सभी को वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया ही सभी लोग दोनों कार्यक्रम में अवश्य सम्मिलित हो। एवं सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन किया। प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना, जिला अध्यक्ष आलोक सक्सेना, डॉक्टर पवन कुमार सक्सेना, संजीव सक्सेना एवं फतेहगंज पश्चिमी के रेड रोज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय सक्सेना, डॉक्टर राजीव सक्सेना, राजेश सक्सेना, सुभाष सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ