₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

प्रधान ने दलित के ऊपर की पेशाब, धमकी दे कर कहे जातिसूचक शब्द




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

बरेली। ग्राम बूढ़ा थाना भोजीपुरा जिला बरेली के निवासी कमल पुत्र स्व सेवाराम के ऊपर वहाँ के प्रधान द्वारा धमकाने और मारपीट कर उसके ऊपर पेशाब करने का मामला प्रकाश में आया है।



पीड़ित कमल ने बताया कि हमारी 3.5 बीघा जमीन है जिसमें चार हिस्से है जिसको मेरी मां नन्ही देवी व भाई कृष्ण पाल राजू लोग बेच रहे हैं जिसको गांव का ही वर्तमान रहीस ग्राम प्रधान पुत्र हबीब शाह जबरदस्ती खरीद रहा है जब मैंने अपना हिस्सा बेचने से मना किया तो मुझे कल 14 अगस्त को सुबह 10 बजे राशन कार्ड के बहाने अपने घर बुलाकर अनीश पुत्र रहीस प्रधान शाहरून पुत्र रईस हनीफ पुत्र सफीक रईस प्रधान ने अपने घर में एक कमरे में बंधक बना लिया और मेरे साथ मारपीट की। उसने आगे बताया कि रईस प्रधान का मुख्य पेशा गरीब लोगों की जमीन को हड़पना है यह प्रधान भू माफिया प्रवृत्ति है गरीब व्यक्तियों की जमीन को कम दामों पर तय करके प्लाटिंग शुरू करता है उसके बाद पार्टियों को जमीन बेच देता है और गरीब व्यक्तियों से रजिस्ट्री सीधे पार्टी के नाम कर देता है लेकिन किसान को पैसा नहीं देता है रईस प्रधान ने यही कोशिश मेरे साथ भी की और मेरे इन्कार कर देने पर रईस प्रधान ने मुझको बहाने से अपने घर बुलाकर एक कमरे में बंद करके मेरे साथ मारपीट की, गंदी गालियां दी और जातिसूचक शब्द भी कहे और यही नहीं रईस प्रधान ने मेरे ऊपर पेशाब भी की और कहा कि अगर तू पुलिस के पास गया तो मैं तुझे गांव में रहने नहीं दूंगा क्योंकि मेरी थाने में बहुत पहुंच है और कहा कि तू चमार है तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। 

करणी सेना जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह के साथ थाना भोजीपुरा पहुंच कर सारा मामला जानकर राहुल सिंह ने तत्काल थानाध्यक्ष से बात की व कारवाई आगे बढ़ायी और कमल की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया, उन्होंने कहा कि करणी सेना हर सताये हुए व्यक्ति के साथ खड़ी है।



वही करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरीके से मध्य प्रदेश में दलित युवक के ऊपर पेशाब की गई वह मामले में बहुत तूल पकड़ा और उसके ऊपर तत्काल कार्रवाई की गई है उसके घर को गिरा दिया गया इस प्रकार की एक घटना बरेली के थाना भोजीपुरा के अंतर्गत ग्राम भूडा में आई है उन्होंने यह भी कहा की पहली 3 दिन से पीड़ित लगातार भटक रहा है उसकी कोई कार्रवाई नहीं की गई आखिरकार किसी व्यक्ति द्वारा उसे यह जानकारी दी गई कि आप करणी सेवा के जिला अध्यक्ष से मदद मागो आपकी हर संभव मदद की जाएगी वही करणी सेवा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि दलितों के ऊपर अत्याचार बिल्कुल नहीं सहेंगे हम लड़ाई लड़ेंगे चाहे हमें किसी भी हद तक जाना पड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ