चंद्रमा के दक्षिणी सतह पर चंद्रयान-3 के उतरने पर व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान ने बांटी मिठाई



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे के भिटौरा स्टेशन रोड पर स्थित पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष संजय चौहान के निवास पर कस्बे के सैकड़ों लोगों ने चंद्रयान - 3 का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर देखने के बाद  भारत माता की जय के जयकारे लगाएं। इस खुशी के मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान ने सभी कस्बा वासियों को मिठाई खिलाकर कर खुशी का इजहार किया।

जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया ‌चंद्रयान -3 मिशन की लाइव कवरेज देखने के लिए कस्बे के अधिकतर लोग उनके निवास पर पहुंचे। तो हमने टीवी के माध्यम से सभी कस्बा वासियों को चंद्रमा की सतह पर उतरते हुए चंद्रयान-3 का लाइव टेलीकास्ट दिखाया। लाइव टेलीकास्ट देखने के बाद कस्बा वासियों में खुशी का ठिकाना न रहा उन्होंने भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिए। इस खुशी के मौके पर सभी को मिठाई वितरण कराई गई।     
     
पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान ने कहा चंद्रयान 3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग होने पर अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने इतिहास रच दिया। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बना है। मैं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहूंगा जिनकी वजह से आज भारत का झंडा चांद पर लहरा है। माननीय नरेन्द्र मोदी जी के दिशा-निर्देश एवं वैज्ञानिकों की कोशिशों के बाद सफलतापूर्वक लैंडिंग हो सकी। उन्होंने कहा हमारे भारत देश में ऐसे-ऐसे वैज्ञानिक हैं जो नामुमकिन को मुमकिन करने की ताकत रखते हैं उसी का ही यह एक उदाहरण है। उन्होंने बताया कार्यक्रम के दौरान इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुधीश पांडे, जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान, पंकज कपूर, मनदीप सिंह, ओमेंद्र चौहान, नेत्रपाल सिंह, प्रधान वेदपाल सिंह, विशाल चौहान, सचिन चौहान, प्रिंस चौहान, दीपक पांडे, अमन सिंह, अमित सिंह, कुलदीप सिंह, गौरव मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ