5 सितंबर को आएंगे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता, सभा को करेंगे संबोधित

बरेली मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट
 
जनपद बरेली _ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बरेली मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी ने बताया कि हमारे सभी किसान भाइयों की मसीहा, किसान प्रेमी, किसानों की आवाज को उठाने वाले, किसानों के साथ हर समय हर वक्त खड़े रहने वाले भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की आन, बान और शान किसान नेता राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक 5 सितंबर को  बरेली नाथ नगरी, क्रांतिकारी की पावन भूमि बरेली में पधार रहे हैं। उसके बाद वह गन्ना समिति बरेली में सभा को संबोधित करेंगे।                  

बरेली मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी ने मीडिया के माध्यम से निर्देश दिया है कि किसान यूनियन अराजनैतिक के बरेली मंडल के सभी जिलाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, ग्राम अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला उपाध्यक्ष, युवा जिला अध्यक्ष, युवा जिला उपाध्यक्ष, तहसील उपाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, युवा नगर अध्यक्ष, युवा जिला सचिव एवं पदाधिकारी और कार्यकर्ता 5 सितंबर को सुबह गन्ना समिति जनपद बरेली में समय से पहुंचकर राष्ट्रीय प्रवक्ता के विचारों को सुने।                             
मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह राठी ने दिशा निर्देश दिए हैं कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता समय से पहुंचे किसी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी पदाधिकारी कार्यकर्ता समय से नहीं आएगा उसकी सदस्यता खत्म कर दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ