₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _  पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से  घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।  जानकारी के मुताबिक कस्बा फतेहगंज पश्चिमी मोहल्ला माली शहनाई बैंकट हॉल के पास सुबह लगभग 12 बजे एक सिरफिरे पति फिरासत हुसैन उम्र 30 वर्ष ने अपने पारिवारिक आपसी मनमुटाव की वजह से अपनी पत्नी फूल जहां उम्र लगभग 28 वर्ष पर बिना वजह अचानक धारदार चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पति फिरासत  हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल महिला फूल जहां को मेडिकल के लिए फतेहगंज पश्चिमी के पास खिरका सीएससी अस्पताल भेजा। पुलिस पूछताछ पर आरोपी पति फिरसत हुसैन की निशानदेही पर पुलिस ने धारदार चाकू भी बरामद कर  लिया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है।                   


मिली जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सजना निवासी पीड़ित लड़की के चाचा वाहिद हुसैन और पिता निसार अहमद ने बताया हमने अपनी लड़की फूल जहां की शादी 3 साल पहले फतेहगंज पश्चिमी मोहल्ला माली के निवासी फिरासत हुसैन के साथ की थी। शादी के बाद उसकी पत्नी फूल जहां ने एक लड़की को जन्म दिया जिसकी चार महीने बाद किसी कारण वंश मृत्यु हो गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ