₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

बिजली का करंट लगने से हाई स्कूल की छात्रा की हुई मौत, घर में मचा कोहराम



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली - जिला बरेली में आज सुबह बारिश के दौरान स्कूल जा रही छात्रा के करंट लगने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार स्कूल जा रही छात्रा का जलभराव के कारण पैर फिसल गया, और वह बिजली के ट्रांसफार्मर के जाल से जा टकराई, जाल में उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

आपको बताते चलें कि बरेली किला थाना क्षेत्र की रहने वाली लक्ष्मी  द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। आज सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए जैसे ही निकली तो रास्ते में जलभराव के कारण  लक्ष्मी का पैर फिसल गया। पैर फिसलने के बाद पास में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराई, उस समय बिजली के ट्रांसफर के जाल में करंट उतरा हुआ था, इसकी चपेट में आने से छात्रा लक्ष्मी की मौत हो गई। जब छात्रा की मौत की खबर उसके घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया सभी परिजन और मोहल्ले वासी दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद छात्रा के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक छात्रा लक्ष्मी के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ