बदलते मौसम में शहर से गांव तक आई फ्लू के बड़े मरीज, संक्रमितो से बनाएं दूरी


  

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

1 _ जनपद बरेली _ बदलते मौसम में आई फ्लू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। आई फ्लू से पीड़ित व्यक्ति का पूरा परिवार इसके संक्रमण की चपेट में आ रहा है। वायरल इनफेक्शन होने से सिर्फ लक्षणों के आधार पर इसका इलाज किया जाता है। ऐसे में इस संक्रमण से बचाव ही इसका इलाज है। यह बातें आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित तरफदार ने बताई। इसके साथ ही बदलते मौसम में लोगों को आंखों की देखभाल करने के बारे में जानकारी दी।      

2 _  फतेहगंज पश्चिमी _ सीएससी प्रभारी ने बताया मौसम में बदलाव के बाद अब लोगों में आई फ्लू (कंजंकिटवाइटिस) के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसमें आंखों में लालिमा के साथ तेज दर्द और जलन भी हो रही है‌। सीएससी पर आंखों की दिक्कत के मरीज बढ़ गए हैं। चिकित्सक लोगों को संक्रमित व्यक्तियों से दूरी रखने की सलाह दे रहे हैं। 

कस्बा फतेहगंज पश्चिमी और आसपास क्षेत्र के लोगों की आंखें कई दिनों से लाल थी।  मरीज दवा लेने सीएससी अस्पताल पहुंचे  वहां मरीजों का आंखों का चेकअप कर दवाई दी गई।    

चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि इस समय रोज बदलते मौसम के कारण आई फ्लू चल रहा है। ऐसे में मरीज लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने मरीजों एवं अन्य लोगों को भी सलाह दी है कि आंखों को ठंडे पानी से धोएं तथा साफ कपड़े से ही आंखों को साफ करें। और उन्होंने आई फ्लू के लक्षण के बारे में बताया कि आंखें लाल होना, दर्द और के जलन होना, आंखों से पानी निकलना निकलते रहना, आंखें चमक बर्दाश्त नहीं कर पाती, समस्या अधिक होने पर आंखों से धुंधला दिखाई देता है, ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ