₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

मीरगंज में खपरैल गिरने से बच्चे की हुई मौत



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली मीरगंज _ थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव कर्मपुर में  देर शाम वर्षा के कारण खपरैल गिरने से 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मृत्यु हो गई। और उसी दुर्घटना में उसकी दादी कलावती गंभीर रूप से घायल हो गई। वे दोनों घर में सो रहे थे। राम गंगा खादर के गांव कर्मपुर निवासी बाबू सिंह लुधियाना से रहकर काम करते हैं। गांव में उनका परिवार रहता है।  



पुलिस के अनुसार  देर शाम बाबू सिंह का 6 वर्षीय बेटा शनि अपनी दादी के साथ खपरैल के नीचे घर में सो रहा था। वर्षा के दौरान खपरैल उनके ऊपर भरभरा कर  गिर गई। मलबे में दबकर सनी और उसकी दादी कलावती घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर उपचार के बाद सनी की मृत्यु हो गई। दादी कलावती का इलाज चल रहा है।  परिजनों ने बताया कि सनी  पांच बहनों के बीच अकेला भाई था। मीरगंज एसडीएम उदित पवार ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल पुष्पेंद्र सिंह पटेल से कंट्रोल रूम को सूचना मिली है। राजस्व टीम को घटना स्थल पर भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ