₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

अगरास गांव में बंद घर में घुसकर चोरों ने की लाखों की चोरी




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _  थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव अगरास में रात में बंद घर में घुसकर चोरों ने घर में रखे सोने चांदी के जेवरात और नगदी लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित ने एक व्यक्ति पर शक जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित कृष्णपाल ने बताया वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर काम करता है। 24 जून को वह परिवार के साथ दिल्ली गया था। लेकिन उसे दिल्ली में काम ना मिलने की वजह से वह 28 जून की सुबह 3 बजे सुबह वापस आया। तो उसने देखा उसके दरवाजे के बाहर मेन गेट पर ताला लगा है। जब है ताला खोलकर अपने परिवार के साथ अंदर दाखिल हुआ तो देखा घर में रखी अलमारी और बक्से के ताले टूटे हुए थे। और सारा सामान बिखरा हुआ था। उसके बाद उसने (सेफ) अलमारी में रखें सोने के झाले और सोने की अंगूठी, 5 जोड़ चांदी की पायले गायब थी। और भांजी की शादी के लिए खरीदे गए बर्तन भी गायब थे। उसके बाद पीड़ित ने आस पड़ोस में जानकारी जुटाई तो एक व्यक्ति पर शक करते हुए फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताया पुलिस की ढिलाई और निष्क्रियता की बजे से आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया 2 महीने के अंदर अगरास गांव में 10 चोरियां हो चुकी हैं। पुलिस पीड़ित की तहरीर लेकर रख लेती है और कोई कार्यवाही नहीं करती इसीलिए चोरों के हौसले बुलंद हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ